Tuesday, October 20th, 2026

Philips ने लॉन्च किए 10 शानदार Android TV, 22 हज़ार रुपये से शुरू है कीमत

 नई दिल्ली 
फिलिप्स की ब्रांड लाइसेंसी TPV टेक्नोलॉजी ने भारत में 2021 Philips Smart TV रेंज के तहत 10 मॉडल्स लॉन्च किए हैं। फिलिप्स के यह टेलिविजन अलग-अलग स्क्रीन साइज में HDR10+ सपोर्ट और डॉल्बी ऑडियो एक्सपीरियंस जैसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आए हैं। फिलिप्स की नई रेंज में 4 अलग-अलग सीरीज शामिल हैं, ये 8200, 7600, 6900 और 6800 सीरीज हैं। फिलिप्स स्मार्ट TV 8200 और 6900 सीरीज एंड्रॉयड टीवी सपोर्ट के साथ आई है। जबकि फिलिप्स 7600 और 6800 सीरीज SAPHI स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आई है। 


इतनी है इन टेलिविजन की भारत में कीमत 
फिलिप्स टीवी 8200 सीरीज में 70 इंच, 65 इंच, 55 इंच और 50 इंच के मॉडल्स शामिल हैं। इन मॉडल्स की कीमत क्रमशः 1,49,990 रुपये, 1,19,990, 89,990 और 79,990 रुपये है। फिलिप्स टीवी 7600 सीरीज 58 इंच और 50 इंच के मॉडल्स में उपलब्ध है। इन मॉडल्स की कीमत क्रमशः 89,990 रुपये और 69,990 रुपये है। इसी तरह फिलिप्स टीवी 6900 सीरीज 43 इंच और 32 इंच के मॉडल में आई है। इस सीरीज के 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 44,990 रुपये है, जबकि 32 इंच वाले वेरियंट की कीमत 27,990 रुपये है। Philips TV 6800 सीरीज भी 43 इंच और 32 इंच के मॉडल्स में आई है। इन मॉडल्स की कीमत क्रमशः 35,990 रुपये और 21,990 रुपये है। 
 

कुछ ऐसे हैं फिलिप्स के इन टेलिविजन्स के स्पेसिफिकेशंस
फिलिप्स टीवी 8200 सीरीज में बॉर्डरलेस डिजाइन के साथ 4K UHD डिस्प्ले दिया गया है। टेलिविजन में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस कंटेंट का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्ट टीवी गूगल असिस्टेंट के साथ आते हैं और गूगल प्ले के साथ-साथ फिलिप्स टीवी ऐप गैलरी का एक्सेस मिलता है। 8200 सीरीज में HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। यह इन-हाउस P5 पिक्चर परफेक्ट इंजन के पावर्ड हैं, जो कि पिक्चर क्वॉलिटी बढ़ाते हैं। दूसरे एंड्रॉयड टीवी बेस्ड स्मार्ट टेलिविजन की तरह ही फिलिप्स टीवी 8200 सीरीज में क्रोमकास्ट सपोर्ट दिया गया है। 

 

वहीं, फिलिप्स टीवी 7600 सीरीज SAPHI स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है। इससे यूजर्स को अमेजन प्राइम विडियो, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है। 7600 सीरीज के तहत आए स्मार्ट टीवी में 4K UHD डिस्प्ले के साथ HDR10+ और डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए टेलिविजन में ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है। 8200 सीरीज की ही तरह फिलिप्स टीवी 6900 सीरीज में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ Android TV सपोर्ट दिया गया है। टेलिविजन में डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो सपोर्ट और पिक्सेल प्लस HD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है।

 

#Android TV

Source : Agency

पाठको की राय